शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को मिली एनसीएलटी की मंजूरी

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को एनसीएलटी की मुंबई बेंच ने यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया को उत्तर प्रदेश में स्थित इसके यूरिया और कस्टमाइज्ड उर्वरक व्यापार बेचने के लिए मंजूरी दी है। दूसरी तरफ बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 720.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 726.00 रुपये पर खुला। पौने 12 बजे के आस-पास टाटा केमिकल्स का शेयर 1.70 रुपये या 0.24% की बढ़त के साथ 722.25 रुपये के स्तर पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख