शेयर मंथन में खोजें

पराग मिल्क (Parag Milk) ने मिलाया ताजसैट्स एयर कैटरिंग से हाथ

पराग मिल्क (Parag Milk) ने ताजसैट्स एयर कैटरिंग (TajSATS Air Catering) के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह समझौता अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में गाय के दूध से तैयार उत्पादों की आपूर्ति के लिए किया है। हालाँकि पराग मिल्क ताजसैट्स एयर कैटरिंग को अन्य उत्पादों की आपूर्ति अगस्त 2017 से ही कर रही है। दूसरी ओर आज सुबह बीएसई में पराग मिल्क का शेयर 244.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 250.95 रुपये पर खुला और 273.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 24.05 रुपये या 9.84% की तेजी के साथ 268.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख