शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, नैटको फार्मा, वी2 रिटेल और गेल

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, नैट्को फार्मा, वी2 रिटेल और गेल शामिल हैं।

एशियन पेंट्स - एशियन पेंट्स ने स्लीक में शेष 49% हिस्सेदारी खरीदी।
डॉ रेड्डीज - कंपनी को बचुपल्ली संयंत्र के लिए यूएसएफडीए से ईआईआर रिपोर्ट मिली।
वी2 रिटेल - कंपनी की तिमाही आमदनी 103.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 137.5 करोड़ रुपये औऱ लाभ 1.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.9 करोड़ रुपये रहा।
नंदन डेनिम - नंदन डेनिम की आमदनी में 37% बढ़त के बावजूद इसका लाभ 1% घटा।
नैटको फार्मा - नैट्को फार्मा के बोर्ड ने क्यूआईपी के लिए 937 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया।
दीपक नाइट्रेट - खबरों के अनुसार कंपनी ने 150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।
गेल - गेल ने यूएस से 5 मिलियन एलएनजी आयात करने की योजना बनायी है।
फ्रेशट्रॉप फ्रूट - फ्रेशट्रॉप फ्रूट ने तैयार पेय पदार्थों का परीक्षण शुरू किया। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख