शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने जुटाने शुरू किये 5,000 करोड़ रुपये

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने क्यूआईपी के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने शुरू कर दिये हैं।

पूँजी अधिग्रहण के लिए बैंक के निदेशकों की एक समिति ने क्यूआईपी की शुरुआत के साथ-साथ 2 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों के लिए 176.35 रुपये का फ्लोर प्राइज बी तय कर दिया। बैंक के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष में रकम जुटाने की मंजूरी कुछ सप्ताह पहले ही दे दी थी।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 172.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 172.50 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे यह 0.85 रुपये या 0.49% की मजबूती के साथ 173.70 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख