शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने इंडोनेशिया में शुरू की कोयला चालित विद्युत परियोजना

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने इंडोनेशिया में सफलतापूर्वक कोयला चालित विद्युत परियोजना शुरू की है।

कंपनी की 3x18 मेगावाट की यह परियोजना इंडोनेशिया के संगता, कलीमंतन में स्थित है, जिसे पीटी सितरा कुसुम परदाना के लिए इनके कोयला खदान संचालन हेतू स्थापित किया गया है। बीएचईएल ने इस परियोजना के लिए बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटरों का डिजाइन, इंजीनियरिंग उत्पादन और आपूर्ति की है।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 91.70 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 92.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.27% की हल्की मजबूती के साथ 91.95 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख