शेयर मंथन में खोजें

रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को मिला ठेका

क्लाउड और मोबाइल पर वैश्विक एचसीएम और पेरोल सॉफ्टवेयर प्रदाता रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को फ्रांसीसी उपयोगिता कंपनी एसयूईजेड मिडल ईस्ट वॉटर सर्विसेज से ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका इसके इसके मध्य-पूर्व संचालनों के एचआर संचालन को स्वचालित करने के लिए प्राप्त हुआ। दूसरी तरफ बीएसई में रैम्को सिस्टम्स का शेयर 491.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 497.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 530.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 20.00 रुपये या 4.07% की तेजी के साथ 511.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख