शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पुंज लॉयड, सिंडिकेट बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें पुंज लॉयड, सिंडिकेट बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल शामिल हैं।

पुंज लॉयड - कंपनी को गेल से 276 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट - कंपनी की तिमाही आमदनी 9% घट कर 72.3 करोड़ रुपये और घाटा 2.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 8.4 करोड़ रुपये रहा।
सिंडिकेट बैंक - बैंक ने क्यूआईपी खोला, जिसमें फ्लोर कीमत 88.5 रुपये प्रति शेयर है।
सेंचुरी टेक्सटाइल्स - कंपनी ने ग्रासिम इंडिया को वीएफवाई कारोबार का प्रबंधन, उपयोग और नियंत्रण करने का अधिकार दिया।
एडलैब्स एंटरटेनमेंट - कंपनी 650 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पीई फर्म से बात कर रही है।
एनटीपीसी - एनटीपीसी बिहार में 3 बिजली संयंत्रों की खरीद के लिए प्रारंभिक वार्ता कर रही है।
तलवलकर्स बेटर - सालाना आधार पर कंपनी का तिमाही मुनाफा 25% बढ़त के साथ 36 करोड़ रुपये रहा।
भारती एयरटेल - वारबर्ग पिनकस एयरटेल डीटीएच में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख