शेयर मंथन में खोजें

कल्पतरू पावर (Kalpataru Power) को मिले 875 करोड़ रुपये के ठेके

कल्पतरू पावर (Kalpataru Power) को 875 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं, जिससे इसके शेयर में मजबूती आयी है।

कंपनी को ट्रांसमिशन लाइन के डिजाईन, आपूर्ति और निर्माण के लिए भारत में 278 करोड़ रुपये तथा अफगानिस्तान, आईवरी कोस्ट और बांग्लादेश में 597 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।
बीएसई में कल्पतरू पावर का शेयर 439.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 449.00 रुपये पर खुला और 461.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे यह 1.95 रुपये या 2.72% की मजबूती के साथ 451.05 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 473.60 रुपये और निचला स्तर 221.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख