शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने किया नया संयंत्र शुरू

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने बांग्लादेश में एक नया सिकलबाहा संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्र शुरू किया है।

कंपनी ने 225 मेगावाट क्षमता वाले इस आधुनिक संयंत्र की शुरुआत करने के साथ ही इसे व्यावसायिक परिचालन के लिए बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) को सौंप दिया है। यह संयंत्र दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश में चटगाँव के पोर्ट सिटी के नजदीक स्थित है। इसका उद्घाटन 10 दिसंबर 2017 को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने किया था। उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,189.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,193.10 रुपये पर खुला और 1,218.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे यह 12.55 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 1,176.45 रुपये के स्तर पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख