शेयर मंथन में खोजें

एबीबी इंडिया (ABB India) को इमामी सीमेंट (Emami Cement) से मिला ठेका

एबीबी इंडिया (ABB India) को इमामी ग्रुप की इमामी सीमेंट (Emami Cement) से ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका 2 एमटीपीए ग्रीनफील्ड संयंत्र के लिए स्वचालन और बिजली व्यवस्था के लिए प्राप्त हुआ। एबीबी बिजली वितरण और वितरित नियंत्रण प्रणाली (डीसीएस) के लिए आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण और कमीशन सहित पूरी परियोजना का कार्यान्वयन करेगी।
उधर बीएसई में एबीबी का शेयर 1,358.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,372.00 रुपये पर खुला और 1,339.95 रुपये के निचले भाव तक फिसला। करीब सवा 2 बजे एबीबी के शेयरों में 18.40 रुपये या 1.35% की कमजोरी के साथ 1,345.00 रुपये के भाव लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख