शेयर मंथन में खोजें

डिश टीवी (Dish TV) को मिली सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी

डिश टीवी (Dish TV) को वीडियोकॉन डी2एच (Videocon d2h) के अपने साथ विलय के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है।

मंत्रालय ने कंपनी की लेन-देन के पूरा होने की दरख्वास्त पर मुहर लगा दी है। आमदनी के आधार पर यह भारत में सबसे बड़ी सूचीबद्ध मीडिया कंपनी तैयार होगी। इससे पहले इस विलय योजना को सेबी, सीसीआई, एनसीएलटी और सूचकांकों ने हरी झंडी दिखा दी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को डिश टीवी का शेयर 0.80 रुपये या 1.01% की मजबूती के साथ 80.05 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 110.95 रुपये और निचला स्तर 68.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख