शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) ने मिलाया मैंडरिन ओरिएंटल होटल ग्रुप से हाथ

इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) ने मैंडरिन ओरिएंटल होटल ग्रुप के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने यह साझेदारी अपनी हनोवर बॉण्ड नामक आवासीय परियोजना के विकास के लिए की है, जो कि हनोवर स्केवर में स्थित होगी। हनोवर बॉण्ड में खरीद के लिए 80 लक्जरी मैंडरिन ऑरिजिनल आवास और 50 मेहमान कमरों और सुइट्स के साथ एक पूर्ण एकीकृत मैंडरिन ओरिएंटल होटल होगा।
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स रियल का शेयर शुक्रवार के 202.35 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 199.50 रुपये पर खुला। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 5.25 रुपये या 2.59% की कमजोरी के साथ 197.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख