शेयर मंथन में खोजें

इस कारण 13% से अधिक उछला वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages)

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के शेयर में आज 13% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

दरअसल कंपनी के निदेशक मंडल ने पेप्सिको इंडिया (Pepsico India) के साथ एक करार को मंजूरी दे दी है। करार के तहत वरुण बेवरेजेज पेप्सिको इंडिया के झारखंड में फ्रेंचाइज्ड उप क्षेत्र के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए विनिर्माण संयंत्रों और फ्रेंचाइजी अधिकार का अधिग्रहण करेगी। अधिग्रहण के बाद वरुण बेवरेजेज भारत में पेप्सिको के लिए 20 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों में फ्रेंचाइजी कंपनी होगी।
उधर बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 535.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 550.00 रुपये पर खुल कर 619.40 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी भाव तक चढ़ा। सुबह 11 बजे के आस-पास यह 70.15 रुपये या 13.11% की मजबूती के साथ 605.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख