शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) को मिला सबसे बड़ा ठेका

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) को करीब 14,409.56 करोड़ रुपये का आउटसोर्सिंग ठेका मिला है।

आउटसोर्सिंग के लिए किसी भी भारतीय आईटी कंपनी को मिला यह अब तक का सबसे बड़ा ठेका है। टाटा कंसल्टेंसी को यह कार्य टीवी रेटिंग मापन फर्म नील्सन (Nielsen) ने दिया है। यह नया ठेका नील्सन और टाटा कंसल्टेंसी के बीच 2008 में हुए आज के मूल्य के अनुसार 7,684.86 करोड़ रुपये (120 करोड़ डॉलर) के करार का नवीकरण है। इस खबर का टाटा कंसल्टेंसी के शेयर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी का शेयर 2,594.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,600.00 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे यह 40.20 रुपये या 1.55% की बढ़ोतरी के साथ 2,645.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख