शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में जोरदार उछाल

प्रमुख सड़क निर्माता कंपनी दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में आज 5.50% से अधिक की उछाल आय़ी है।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसे इरकॉन इंटरनेशनल (Ircpn International) से 517.8 करोड़ रुपये के दो ईपीसी ठेके मिलने की खबर से दर्ज की गयी। दिलीप बिल्डकॉन को प्राप्त कार्यों के तहत कर्नाटक में एनएच-48 पर दो सड़कों की 6-लेनिंग करनी है औऱ यह कार्य 24 महीनों में पूरा करना है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 928.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 942.10 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 986.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे दिलीप बिल्डकॉन के शेयरों में 54.15 रुपये या 5.83% की बढ़ोतरी के साथ 983.05 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख