शेयर मंथन में खोजें

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

केमिकल निर्माता आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) के शेयर ने आज अपना 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

दरअसल आरती इंडसट्रीज के बोर्ड ने गुरुवार को हुई अपनी बैठक में 8,20,383 शेयरों की वापस खरीद (Buyback) को मंजूरी दे दी, जिसमें कंपनी के प्रमोटर भी शामिल होंगे। आरती इंडस्ट्रीज ने शेयर वापस खरीदने के लिए 5 जनवरी 2018 को बतौर रिक़र्ड तिथि तय किया है।
उधर बीएसई में आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 1,046.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,074.90 रुपये पर खुला और 1,129.55 रुपये के 52 सप्ताह के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयरों में 70.55 रुपये या 6.74% की बढ़ोतरी के साथ 1,116.95 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख