शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर 12.50% ऊपर

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में शुरुआत में ही 12.50% की उछाल आयी है।

दरअसल कंपनी ने हाल ही में एक नयी ऋण समाधान योजना का ऐलान किया है, जिसके पूरा होने पर इसका कर्ज 45,000 करोड़ रुपये से घट कर 6,000 करोड़ रुपये रह जायेगा। योजना के तहत कंपनी अपने वायरलेस व्यवसाय और धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी में भूमि पार्सल बेचेगी। इस योजना से हाल के दिनों में कंपनी के शेयर भाव में कई सत्रों में जोरदार उछाल आय़ी हैं। बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 28.74 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 30.70 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 बजे यह 3.60 रुपये या 12.53% की तेजी के साथ 32.34 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख