शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आइडिया सेलुलर, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और डॉ रेड्डीज

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आइडिया सेलुलर, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और डॉ रेड्डीज शामिल हैं।

जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी ने मोनेट इस्पात के लिए 3,500 करोड़ रुपये का समाधान योजना दाखिल की।
जेऐंडके बैंक - 2000 करोड़ रुपये की जल विद्युत परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए आईएलऐंडएफएस के साथ हाथ मिलाया।
कैर्न इंडिया - कैर्न इंडिया ने ऐवेन्स्ट्रेट में 51% हिस्सेदारी खरीदी।
टेक महिंद्रा - 1 जनवरी से ट्रेडिंग विंडो बंद होगी।
कॉर्पोरेशन बैंक - के श्रीनिवासन को अंशकालिक अनौपचारिक निदेशक नियुक्त किया गया।
टाटा स्टील - टाटा स्टील अपनी खॉन्डबॉन्ड लौह खदान का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रही है।
स्टार सीमेंट - कंपनी को सब्सिडी के दावे में सरकार से 158.82 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
डॉ रेड्डीज - दवा कंपनी ने 6,260 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
आइडिया सेलुलर - दूरसंचार कंपनी ने 111,482 शेयरों का आवंटन किया।
अरबिंदो फार्मा- कंपनी को यूएसएफडीए से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर - इंडिया रेटिंग ने कंपनी की दीर्घकालिक जारीकर्ता रेटिंग नकारात्मक से उन्नयन कर दी।
इंडियन ओवरसीज बैंक - कर्ज से दबी भूषण स्टील में यह 600 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ बेच रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख