शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

दवा निर्माता कंपनी को यह मंजूरी जन्म नियंत्रण गोली (नोरेथिंड्रोन एसीटेट और एथिनिल एस्ट्राडियोल टैबलेट यूएसपी और फेरस फामराट टैबलेट्स) के लिए मिली है, जो कि मिनास्ट्रिन 1 24 फी टैबलेट का जेनेरिक वर्जन हैं। इस खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में मंगलवार के 572.80 रुपये के बंद भाव के मुकाबले ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर ने आज 575.00 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में 587.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ने के साथ ही यह 572.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में ग्लेनमार्क का शेयर 10.00 रुपये या 1.75% की बढ़त के साथ 582.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख