शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) करेगी शेयरों की वापस खऱीद

गोंद और औद्योगिक रसायन निर्माता पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) का ऐलान किया है।

कंपनी ने कहा कि इसके निदेशक मंडल ने 500 करोड़ रुपये तक के शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कंपनी के शेयर में आज कमजोरी आयी है।
बीएसई में मंगलवार के 926.10 रुपये के बंद भाव के मुकाबले पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर ने आज 915.50 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में 929.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ने के साथ ही यह 906.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 9.65 रुपये या 1.04% की कमजोरी के साथ 916.45 रुपये के भाव पर ही कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख