शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानें क्या पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स अगली बड़ी थीम बनेंगे?

अनुराग जानना चाहते हैं कि उन्हें पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स (INFRA and PORT) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सरकार की ट्रेड डील्स, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाली नीतियां और निर्यात-आयात को आसान बनाने की कोशिशें लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए लंबी अवधि में पॉजिटिव माहौल बनाती हैं। पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स और शिपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बढ़ने से JSW Infra, Adani Ports जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर-लॉजिस्टिक्स से जुड़े खिलाड़ियों को थीमैटिक तौर पर फायदा मिल सकता है। थीम मजबूत है क्योंकि भारत का एक्सपोर्ट–इंपोर्ट बढ़ेगा तो उसका सीधा असर पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स पर ही पड़ेगा।

हालांकि निवेश के नजरिए से दिक्कत यह है कि लॉजिस्टिक्स सेक्टर में पिछले 2-3 साल में वैसा तेज वेल्थ क्रिएशन नहीं दिखा है जैसा कई दूसरे सेक्टर्स में देखने को मिला। थीम अच्छी होने के बावजूद स्टॉक्स लंबे समय से कंसोलिडेशन में फंसे हुए हैं। जैसे JSW Infra लिस्टिंग के बाद शुरुआती दौर में तेज चढ़ा, लेकिन उसके बाद एक दायरे में अटका हुआ है। टेक्निकल रूप से इसमें फिलहाल कोई साफ ट्रेंड नहीं दिखता, जिससे शॉर्ट–टर्म या मीडियम–टर्म में बड़े रिटर्न की टाइमिंग पकड़ना मुश्किल हो जाता है।

फिर भी यह मानना गलत नहीं होगा कि जितना लंबा कंसोलिडेशन होता है, उतनी ही बड़ी चाल आगे चलकर बनती है। लॉजिस्टिक्स और पोर्ट्स जैसे बिजनेस में ग्रोथ धीरे–धीरे बनती है, लेकिन जब ट्रेंड बदलता है तो मूवमेंट तेज हो सकता है। अभी समस्या थीम या बिजनेस मॉडल की नहीं, बल्कि टाइमिंग की है। यह सेक्टर कब आउटपरफॉर्म करेगा, इसकी क्लेरिटी फिलहाल नहीं है।

निवेशकों के लिए व्यावहारिक नजरिया यह हो सकता है कि अगर कोई 5 साल या उससे ज्यादा का लंबा नजरिया रखता है, तो लॉजिस्टिक्स, पोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर थीम में धीरे–धीरे पोजिशन बनाना गलत नहीं होगा। निकट भविष्य में अगर मार्केट का सेंटिमेंट मिडकैप–स्मॉलकैप के लिए सुधरता है, तो उसका टेलविंड JSW Infra जैसे शेयरों को भी मिल सकता है। लेकिन 2-3 साल में बड़ी और साफ रैली की गारंटी फिलहाल नहीं दिखती। इसलिए यह सेक्टर धैर्य रखने वाले लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जा सकता है, न कि जल्दी रिटर्न चाहने वालों के लिए।

(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख