शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) में 15.50% से अधिक की जोरदार उछाल

रिलायंस पावर (Reliance Power) ने 15.50% से ज्यादा की उछाल के साथ 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

रिलायंस पावर ने पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त बढ़त हासिल की है। बीएसई में रिलायंस पावर के शेयर ने 50.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 50.80 रुपये के भाव पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान करीब सवा 12 बजे इसने एक तेज उछाल के साथ 58.45 रुपये का 52 हफ्तों का शिखर छू लिया। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 7.90 रुपये या 15.72% की बढ़त के साथ 58.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। आज इसके शेयर में तेजी जोरदार लेन-देन से आयी है। (01 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख