शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले 2,100 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग (L&T Hydrogen Engineering) को 2,100 करोड़ रुपये के कार्य मिले हैं।

कंपनी को हिंदुस्तान पेट्रोलियम से इसकी एचपीसीएल विसाख रिफाइनरी परियोजना के तहत 9 एमएमटीपीए क्रूड आसवन और वैक्यूम आसवन इकाई के लिए ईपीसी कार्य प्राप्त हुआ। साथ ही रिलायंस इंडसट्रीज ने जामनगर परियोजना के लिए सौंपी हुए कार्य का विस्तार किया है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,296.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज थोड़ी मजबूती के साथ 1,264.90 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,267.95 रुपये रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों के शिखर (1,275.00 रुपये) के काफी करीब है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 5.70 रुपये या 0.45% की बढ़त के साथ 1,262.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (01 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख