शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया रिफाइनरी ऑफ-गैस क्रैकर का शुभारंभ

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने जामनगर, गुजरात में विश्व की सबसे बड़ी रिफाइनरी ऑफ-गैस क्रैकर (आरओजीसी) का शुभारंभ किया है।

1.5 एमएमटीपीए क्षमता वाले आरओजीसी परिसर के साथ डाउनस्ट्रीम प्लांट और यूटिलिटीज भी हैं। जामनगर में रिफाइनरी-पेट्रोरसायन परिसर में यह आरओजीसी रिलायंस इंडस्ट्रीज की विश्व स्तरीय जे3 परियोजना का हिस्सा है। बता दें कि इसके साथ ही रिलायंस की पेट्रोरसायन क्षेत्र में विस्तार योजना भी पूरी हो गयी, जो इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी विस्तार योजनाओं में से एक है।
नयी आरओजीसी रिलायंस इंडस्ट्रीज के वतर्मान क्रैकर पोर्टफोलियो में नया संस्करण है। कंपनी के नागोठाणे, महाराष्ट्र और गुजरात के दहेज, हजिरा और वड़ोदरा में क्रैकर संयंत्र पहले से मौजूद हैं।
दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में 911.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 915.00 रुपये पर खुला। कारोबार के मध्य में यह 919.20 रुपये तक चढ़ा, जबकि 907.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 0.02% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 911.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख