शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने बनाया नया विश्व कीर्तिमान

विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने बीते साल 2017 में बिक्री के मामले में नया वैश्विक कीर्तिमान बनाया है।

कंपनी ने 2017 में 70 लाख इकाई बिक्री का आँकड़ा पार करते हुए पूरे वर्ष में 72,07,363 वाहनों की बिकवाली की। वहीं हीरो मोटोकॉर्प दिसंबर बिक्री साल दर साल आधार पर 43% बढ़ी। दिसंबर 2016 में 3,30,202 वाहनों के मुकाबले कंपनी ने दिसंबर 2017 में 4,72,731 वाहन बेचे।
बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर बीएसई में 3,768.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 3,780.50 रुपये पर खुला, मगर कारोबार के दौरान 3,723.05 रुपये के निचले स्तर तक लुढ़का। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 34.70 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 3,734.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख