शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी ने शुरू किया सौर ऊर्जा संयंत्र

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक और भारत की सबसे बड़ी नवकरणीय ऊर्जा कंपनी टाटा पावर रिन्युएबल (टीपीआर) ने 50 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया है।

कर्नाटक में पवागडा सोलर पार्क में स्थित इस ओसीआर संयंत्र की शुरुआत से टीपीआर की कुल स्थापित ऑपरेटिंग क्षमता 1,664 मेगावाट हो गयी है। 253 एकड़ में फैले इस सौर ऊर्जा संयंत्र से 4.84 रुपये प्रति इकाई की दर से बिजली बिकवाली के लिए कंपनी ने एनटीपीसी (NTPC) के साथ 25 वर्षीय समझौता भी किया है। इस खबर का टीपीआर की मूल कंपनी टाटा पावर के शेयर सकारात्मक असर दिखा।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर बीएसई में 97.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज थोड़ी मजबूती के साथ 98.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 100.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.30 रुपये या 2.37% की मजबूती के साथ 99.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख