शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) ने किये 6.50 करोड़ से ज्यादा शेयर आवंटित

फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) ने 6,68,64,981 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचरों और कूपन के रूपांतरण पर इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (International Finance Corporation) को ये शेयर आवंटित किये हैं। इससे कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 11,47,97,01,978 रुपये हो गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में फ्यूचर कंज्यूमर का शेयर बीएसई में 76.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज थोड़ी मजबूती के साथ 76.70 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 73.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में फ्यूचर कंज्यूमर का शेयर 2.00 रुपये या 2.63% की कमजोरी के साथ 74.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख