शेयर मंथन में खोजें

रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

वैश्विक विमानन सॉफ्टवेयर प्रदाता रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को दुनिया की सबसे बड़ी हवाई यात्रा कंपनी पैपिलॉन ग्रांड कैनयन से ठेका मिला है।

रैम्को सिस्टम्स को यह ठेका पैपिलॉन ग्रांड ने अपने बेड़े के रखरखाव और इंजीनियरिंग संचालन के लिए रैम्को एविएशन सूट वी5.8 स्थापित करने के लिए दिया है। रैम्को दो पैपिलॉन कंपनियों को सेवा प्रदान केरगी, जिनमें पैपिलॉन ग्रांड कैनयन और ग्रांड कैनयन सीनिक शामिल हैं। दूसरी तरफ बीएसई में रैम्को सिस्टम्स का शेयर बीएसई में 525.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज थोड़ी मजबूती के साथ 530.00 रुपये पर खुला और सवा 11 बजे के आस-पास जोरदार उछाल के साथ 52 सप्ताह के शिखर (570.95 रुपये) तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे इसके शेयरों में 29.70 रुपये या 5.65% की मजबूती के साथ 557.15 रुपये पर चेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख