शेयर मंथन में खोजें

वित्त जुटाने की घोषणा से चढ़ा पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) का शेयर

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) के शेयर में 2% से अधिक मजबूती आयी है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2019 तक पब्लिक इश्यू, राइट्स इश्यू, क्यूआईपी या तरजीही इश्यू के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। बैंक इस रकम को एक या अधिक किस्तों में जुटा सकेगा।
बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर 48.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 49.50 रुपये पर खुला और 49.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे यह 1.10 रुपये या 2.28% की मजबूती के साथ 49.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख