शेयर मंथन में खोजें

यश पेपर्स (Yash Papers) ने छुआ 52 सप्ताह का ऊपरी स्तर

यश पेपर्स (Yash Papers) का शेयर आज 52 सप्ताह के ऊपरी स्तर तक पहुँचा।

कंपनी ने मंगलवार को अपनी टेबलवेयर इकाई (फेज-1) का वाणिज्यिक संचालन शुरू कर दिया। इसी सकारात्मक खबर से इसके शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में यश पेपर्स का शेयर 57.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 63.00 रुपये के स्तर पर खुला। तेज रुख के बीच यश पेपर्स 67.80 रुपये तक ऊपर चढ़ा. जो इसके 52 हफ्तों का उच्चतम शिखर है। इसके बाद आयी थोड़ी गिरावट के कारण करीब 12 बजे यह 5.45 रुपये या 9.48% की मजबूती के साथ 62.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख