शेयर मंथन में खोजें

अपार इंडस्ट्रीज (Apar Industries) ने किया संयुक्त उद्यम समझौता, शेयर चढ़ा

अपार इंडस्ट्रीज (Apar Industries) के शेयर में 4% से अधिक मजबूती आयी है।

दरअसल कंपनी ने पीपीएस मोटर्स और अन्य के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त उद्यम समझौता किया है। करार के तहत ऐम्पॉयर अपार ल्युब्रिकैंट्स नामक संयुक्स उद्यम कंपनी स्थापित की जायेगी, जिसके जरिये ऐम्पॉयल ब्रांड नाम के अंतर्गत ल्युब्रिकैंट बेची जायेगी। इस कंपनी में अपार इंडस्ट्रीज 40% हिस्सेदारी होगी।
बीएसई में अपार इंडस्ट्रीज का शेयर 795.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 818.00 रुपये के स्तर पर खुला और 828.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे यह 32.45 रुपये या 4.08% की मजबूती के साथ 827.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख