शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने किया अक्टूबर-दिसंबर में सर्वाधिक उत्पादन

देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 67.78 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन किया।

यह तीन महीनों की अवधि में एनटीपीसी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 51,383 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ साल दर साल आधार 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 10.39% की बढ़त हासिल की है। 2016 की समान अवधि में एनटीपीसी ने 61.40 करोड़ इकाइयों का उताप्दन किया था। हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 178.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 179.15 रुपये के स्तर पर खुला। थोड़ी गिरावट के बाद करीब साढ़े 12 बजे यह 0.25 रुपये या 0.14% की कमजोरी के साथ 178.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख