शेयर मंथन में खोजें

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बाद इमामी (Emami) से जुड़े सलमान खान (Salman Khan)

इमामी (Emami) समूह ने अपने खाद्य तेल व्यापार के लिए बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान (Salman Khan) को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

सलमान खान से पहले बॉलिवुड दिग्गज अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इमामी के खाद्य तेल उत्पादों से जुड़े हुए हैं। इमामी का खाद्य तेल व्यापार इमामी एग्रोटेक का हिस्सा है, जिसमें तीन ब्रांड शामिल (इमामी हेल्दी ऐंड टेस्टी, हिमानी बेस्ट और रसोई) हैं। सलमान और अमिताभ के अलावा शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा इमामी के विज्ञापनों में दिखते हैं।
बीएसई में इमामी का शेयर 1,310.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,318.55 रुपये के स्तर पर खुला। करीब 1 बजे यह 9.10 रुपये या 0.69% की मजबूती के साथ 1,320.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख