शेयर मंथन में खोजें

गेल (Gail) का हो सकता है दो इकाइयों में विभाजन

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार गेल (Gail) को दो अलग-अलग इकाइयों में बिभाजित कर सकती है।

पीएसयू तेल-गैस कंपनियों के विलय की खबरों के बीच गेल के विपणन संचालन को एक अलग कंपनी का रूप दिया जा सकता है। इससे पहले देश में गैस सेक्टर इन्फ्रा के विकास हेतू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान सहित कई बार गेल के विभाजन पर चर्चा हुई है, मगर ऐसा हो नहीं सका।
बीएसई में गेल का शेयर 491.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 495.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह 1.40 रुपये या 0.29% की मजबूती के साथ 492.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख