शेयर मंथन में खोजें

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ने किया पेप्सिको (Pepsico) के साथ नया करार

पेय उत्पाद कंपनी वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के शेयर में आज जबरदस्त उछाल देखी जा रही है।

दरअसल वरुण बेवरेजेज ने पेप्सिको (Pepsico) के साथ एक नया समझौता किया है, जिसका असर इसके शेयर पर पड़ रहा है। नये करार के तहत वरुण बेवरेजेज उत्तर तथा पूर्व भारत में गौटोरेड और क्वैकर वैल्यू ऐडेड डेयरी सहित पेप्सिको के ट्रॉपिकाना श्रेणी के सभी जूस बेचेगी। वरुण बेवरेजेज के पास पहले से ही पूर्व तथा उत्तर क्षेत्र में पेप्सिको के ट्रॉपिकाना स्लाइस और ट्रॉपिकाना फ्रूट्ज के उत्पादन, बिक्री औऱ वितरण का अधिकार है।
बीएसई में वरुण बेवरेजेज 688.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सकारात्मक शुरुआत के साथ 725.00 रुपये पर खुला और 750.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछला। सुबह 10.05 बजे के आस-पास यह 44.05 रुपये या 6.40% की तेजी के साथ 732.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख