शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने समाप्त किया अमेरिकी कंपनी के साथ समझौता

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) ने अमेरिकी बीमा कंपनी ग्रेट अमेरिकन इंश्योरेंस के साथ संयुक्त उद्यम करार समाप्त कर दिया है।

करार के तहत एक भारतीय कंपनी की स्थापना करके बीमा कंपनी और इकाइयों को तकनीकी सपोर्ट मुहैया किया जाना था। एचसीएल ने कहा है कि 2011 में किये गये करार को आपसी सहमति से वित्तीय कार्यभारर को कम करने के लिए खत्म किया गया है। दोनों कंपनियों के बीच फरवरी 2017 में ऐप्प, इन्फ्रा और बीपीओ सेवाओं हेतू हुआ 4 वर्षीय करार बरकरार रहेगा।
बीएसई में एचसीएल टेक 892.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 893.00 रुपये पर खुला और 896.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 12 बजे के आस-पास यह 1.10 रुपये या 0.12% की मामूली वृद्धि के साथ 894.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख