शेयर मंथन में खोजें

ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स (Orbit Exports) का शेयर 5.50% से अधिक टूटा

ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स (Orbit Exports) के निदेशक समूह ने शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दे दी है।

निदेशक समूह के हरी झंडी दिखाने से ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स 10 रुपये प्रति वाले 4,44,444 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को 180 रुपये प्रकि के भाव पर कुल 7,99,99,920 रुपये में खरीदेगी।
बीएसई में ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स का शेयर 181.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 185.00 रुपये पर खुला और 190.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। डेढ़ बजे के बाद से यह लाल निशान में हैं। 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 10.80 रुपये या 5.96% की कमजोरी के साथ 170.40 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख