शेयर मंथन में खोजें

20% उछाल के साथ सुब्रोस (Subros) पहुँचा ऊपरी सर्किट पर

आज सुब्रोस (Subros) का शेयर 20% की जबरदस्त उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

314.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 319.50 रुपये पर खुलने के बाद यह 377.25 रुपये पर पहुँचा, जो इसके 52 हफ्तों का भी उच्चतम स्तर है। करीब 3.10 बजे भी कंपनी के शेयरों में 62.85 रुपये या 19.99% की तेजी के साथ 377.25 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। दरअसल सुब्रोस ने अशोक लेलैंड, एसएमएल इसुजु तथा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के ट्रक और बस डिविजन को एयर कंडीश्नर ब्लोअर्स की आपूर्ति शुरू करने की घोषणा की है। इसी खबर से कंपनी के शेयर में तेजी आयी है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख