शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट (V-Mart) ने उत्तर प्रदेश में खोला नया फैशन स्टोर

वी-मार्ट (V-Mart) ने उत्तर प्रदेश में अपने एक नये फैशन स्टोर का शुभारंभ किया है।

उत्तर प्रदेश में खोले गये इस नये स्टोर से राज्य में कंपनी के 17 कंपोजिट स्टोरों के साथ कुल 52 फैशन स्टोर हो गये हैं। साथ ही देश में 14 राज्यों के 142 शहरों में वी-मार्ट के कुल स्टोरों की संख्या 168 हो गयी है, जिनमें 37 कंपोजिट और 131 फैशन स्टोर शामिल हैं।
उधर बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 1,600.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 1,600.00 रुपये के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 1,637.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 10.10 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 1,590 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख