शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) के उत्पादन में हल्की गिरावट

टाटा स्टील (Tata Steel) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही उत्पादन में हल्की गिरावट आयी है।

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 32.8 लाख टन के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी का उत्पादन 32.4 लाख टन रहा। मगर वित्त वर्षों की अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी का उत्पादन 83.4 लाख टन के मुकाबले 10.6% बढ़ कर 92.3 लाख टन रहा है। टाटा स्टील के यूरोपीयन स्टील उत्पादन में भई हल्की बढ़त हुई, जो कि 2016 की आखरी तिमाही में 26.4 लाख टन के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 26.8 लाख टन रहा। उधर बीएसई में शुक्रवार को टाटा स्टील का शेयर 9.55 रुपये या 1.26% की मजबूती के साथ 770.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 776.00 रुपये और निचला स्तर 407.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख