शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्टेट बैंक, आईडीएफसी बैंक, रिलायंस इन्फ्रा, इन्फोसिस और ऐक्सिस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक, आईडीएफसी बैंक, रिलायंस इन्फ्रा, इन्फोसिस और ऐक्सिस बैंक शामिल हैं।

स्टेट बैंक - बैंक बॉन्ड के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटायेगा।
आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट - विलय के दोनों शुरुआती वार्ता के दौर में हैं।
अपोलो टायर्स - कंपनी नया उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए 1,800 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
डीसीबी बैंक - बैक ने बॉन्ड जारी करके 150 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
रिलायंस इन्फ्रा - अदाणी ट्रांसमिशन के साथ मुम्बई ऊर्जा व्यापार की बिक्री के लिए एमईआरसी की मंजूरी माँगी।
व्हर्लपूल - कंपनी 182 करोड़ रुपये की लागत से फ्रिज उत्पादन बढ़ायेगी।
सिंडिकेट बैंक - बैंक ने एमसीएलआर और आधार दर में कोई संशोधन नहीं किया।
इन्फोसिस - अमेरिकी आंतरिक राजस्व सेवा के साथ अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौता किया।
पावर ग्रिड - टुमपुर अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क में 92 करोड़ रुपये के निवेश का निर्णय लिया।
मदरसन सूमी - कंपनी ने सहायक कंपनी के जरिये साझा उद्यम तैयार किया।
ऐक्सिस बैंक - बैंक जीवन बीमा व्यापार में शुरुआत करने की योजना बना रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख