शेयर मंथन में खोजें

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के मुनाफे में मामूली बढ़त

साल दर साल आधार पर 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के मुनाफे में 3.14% की बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा 115 करोड़ रुपये रहा, जो कि 2016 की समान तिमाही में 111.38 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की कुल आय 1,737.47 करोड़ रुपये के मुकाबले सपाट 1,735.77 करोड़ रुपये रही। वहीं सालाना आधार पर ही बैंक के प्रोविजन भी 25.3% की गिरावट के साथ 154.28 करोड़ रुपये बचे हैं।
दूसरी ओर बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर 33.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33.50 रुपये पर खुला और 31.20 रुपये के निचले भाव तक गिरा। करीब सवा 12 बजे यह 0.75 रुपये या 2.26% की कमजोरी के साथ 32.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख