शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के तिमाही उत्पादन में 7% वृद्धि

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के उत्पादन में 7% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का क्रूड स्टील का उत्पादन 38.6 लाख टन के मुकाबले 41.1 लाख टन रहा। वहीं रोल्ड उत्पाद (सपाट) में जेएसडब्ल्यू का उत्पादन 28.3 लाख से 1% कम 28.2 लाख टन और रोल्ड उत्पाद (लंबे) 7.4 लाख टन की तुलना में 18% बढ़त के साथ 8.8 लाख रहा।
उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 283.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 285.90 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.30 रुपये या 0.11% की बढ़त के साथ 283.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख