शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा कंसल्टेंसी, इंडसइंड बैंक, जीई पावर, डीसीबी बैंक और ओएनजीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा कंसल्टेंसी, इंडसइंड बैंक, जीई पावर, डीसीबी बैंक और ओएनजीसी शामिल हैं।


टाटा कंसल्टेंसी - कंपनी आज तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
इंडसइंड बैंक - बैंक आज अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगा।
जीई पावर - कंपनी को 818.3 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
डीसीबी बैंक - बैंक का निदेश समूह 17 जनवरी को वित्तीय परिणामों घोषणा पर विचार करेगा।
कैन फिन होम्स - कंपनी ने कैनरा एचएसबीसी के साथ करार किया है।
मारुति सुजुकी - कंपनी ने वाहनों के दाम 32,000 रुपये तक बढ़ाये।
टाटा केमिकल्स - कंपनी को हल्दिया फर्टिलाइजर्स इकाई में हिस्सेदारी बिकवाली के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।
डीएलएफ - सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी पर 1 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी इकाई नैनीताल बैंक को बेचने की तैयारी में है।
ओएनजीसी - कंपनी 3 दशक बाद देश में तलछटी बेसिन तैयार करेगी।
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स - पहले दिन ही आईपीओ 2.14 गुना सब्सक्राइब।
जयप्रकाश एसोसिएट्स - सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति बिकवाली पर रोक लगायी।
जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी ने 2017 की अंतिम तिमाही में रिकॉर्ड 41.1 लाख मिलियन टन का उत्पादन किया। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख