शेयर मंथन में खोजें

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) ने किया करार, शेयर उछला

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के शेयर में तेजी के रुख के बीच 2% से अधिक मजबूती आयी है।

कंपनी ने कॉर्पोरेट एजेंसी व्यापार किर्यान्वित करने के लिए 'केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी' के साथ करार किया है। कंपनी को बीमा व्यापार हेतू कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में व्यापार जारी रखने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण से प्रमाण पत्र मिल गया है। उधर बीएसई में कैन फिन होम्स का शेयर 479.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 484.55 रुपये पर खुलने के बाद करीब 11.05 बजे 10.90 रुपये या 2.27% की तेजी के साथ 490.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख