शेयर मंथन में खोजें

टाटा समूह (Tata Group) ने चुकाया टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) का ऋण

टाटा समूह (Tata Group) ने बैंकों को टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के करीब 17,000 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान कर दिया है।

खबर है कि टाटा ग्रुप द्वारा ऋण चुकाने के बाद टाटा टेलीसर्विसेज पर करीब 6,000 करोड़ रुपये का ऋण बचा है। जानकारों का मानना है कि यह टाटा समूह के दूरसंचार और मीडिया कारोबार में जमे रहने की योजना का साफ इशारा है। ऋण कम हो जाने की खबर से टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर भाव में उछाल दर्ज की गयी।
उधर बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर गुरुवार के 6.93 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 7.01 रुपये पर खुला और 7.27 रुपये के ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है। करीब 10.20 बजे यह 0.34 रुपये या 4.91% की बढ़त के साथ 7.27 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख