शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्ट्राइड्स फार्मा, ल्युपिन, डीएलएफ, कैपिटल फर्स्ट और जुबिलेंट फूडवर्क्स
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें स्ट्राइड्स फार्मा, ल्युपिन, डीएलएफ, कैपिटल फर्स्ट और जुबिलेंट फूडवर्क्स शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें स्ट्राइड्स फार्मा, ल्युपिन, डीएलएफ, कैपिटल फर्स्ट और जुबिलेंट फूडवर्क्स शामिल हैं।
खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने फाइबर और टावर कारोबार को दो अलग-अलग कंपनियों में हस्तांतरित करेगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने बुधवार को 1,056 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया।
सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के निदेशक समूह ने 960 करोड़ रुपये के निवेश से वार्षिक क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
वैश्विक विमानन सॉफ्टवेयर प्रदाता रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को अमेरिका में ठेका मिला है।