शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एमआरएफ, गेल, एम्फैसिस, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एमआरएफ, गेल, एम्फैसिस, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एमआरएफ, गेल, एम्फैसिस, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।
वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) के मुनाफे में 12.29% की गिरावट आयी है।
कैलसीन पेट्रोलियम कोक की उत्पादक गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने अक्टूबर 2018 के बिक्री और उत्पादन आँकड़े घोषित कर दिये हैं।
खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।
आरबीएल बैंक (RBL Bank) की चुकता शेयर पूँजी 4,25,27,72,250 रुपये से बढ़ कर 4,25,30,96,400 रुपये की हो गयी है।