शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-चीन व्यापार विवाद से तेल की कीमतों पर दबाव - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

लेकिन अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद गहराने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर आशंका के कारण तेल की कीमतों पर दबाव है। कल तेल की बेंचमार्क कीमतों में लगभग 3% की गिरावट हुई है। अमेरिका द्वारा चीन के 300 अरब डॉलर के उत्पादन 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाये जाने के बाद पिछले हफ्ते ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 9% से अधिक की गिरावट हुई है।
कच्चे तेल की कीमतों के 3,860 रुपये पर बाधा के साथ 3,780 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। ईरान द्वारा ब्रिटिश तेल टैंकर को कब्जे में लिये जाने और अमेरिकी ड्रोन पर हमले के बाद मध्य-पूर्व में तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच 2 अगस्त को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल की भंडार 34 लाख बैरल कम हुआ है, जबकि अनुमान 28 लाख बैरल की कमी का था।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हो सकती है और कीमतें 151 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 147 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख