शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें 440 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 435 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है। अमेरिका द्वारा चीन को मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला बताये जाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद गहराने से तांबे की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद गहराने से बदले की कार्रवाई के कारण जुलाई महीने में चीन का निर्यात लगातार दूसरे महीने कम हुआ है जबकि आयात में भी तेजी से गिरावट हुई है।
जिंक की कीमतों के 190 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 186 रुपये, लेड की कीमतों के 156 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 152 रुपये, निकल की कीमतों के 1,070 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 1,040 रुपये और एल्युमीनियम की कीमतों के 144 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 140 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख